मनोज नेहरा ने भारत का नाम रौशन किया

हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव में रहने वाले मनोज नेहरा ने अपने परिवार के साथ साथ भारत का भी नाम रौशन किया है। मनोज ने अपने मेहनत के बल पर जापान की बड़ी कंपनी में अच्छी नौकरी प्राप्त कर ली है।

 

70 लाख रूपये का सालाना पैकेज की नौकरी

बताते चलें कि हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव नुहियांवाली मनोज नेहरा आज सबके प्रेरणा के श्रोत बन चुके हैं। उन्होंने मुश्किलों में कभी हार नहीं मानी और जापान की कंपनी एक्सेंचर से 70 लाख रूपये का सालाना पैकेज की नौकरी को अपने नाम कर लिया।

उनके पिता ने बताया कि वह बचपन से ही होशियार थे। आईआईटी खड़गपुर में दाखिले के बाद उन्होंने अपना बीटेक पूरा किया और एमटेक फाइनल ईयर में इंटरव्यू के दौरान उनका कम्पनी में चयन हो गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।