एक बार फिर से करोड़ों रुपए जीत लिए 

ऑनलाइन ऐप के जरिए 49 रुपए लगाकर करोड़ों रुपए जीतने वालों की लिस्ट में गोरखपुर के होमगार्ड विवेकानंद सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। आधी रात को उन्हें ऐसी खुशखबरी मिली जिसका सपना तो हर कोई देखता है लेकिन उंगलियों पर गिनकर ही लोगों के हिस्से में इसकी खुशी मिलती है।

आधी रात को आए मैसेज ने उड़ा दी नींद और बना दिया करोड़ पति 

मूल रूप से पिपरी के रहने वाले होमगार्ड विवेकानंद सिंह आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन ऐप के जरिए पैसा लगाने के शौकीन हैं। पिछले 6 महीनों से उम्मीद के साथ वह इसमें पैसे लगा रहे हैं। इस बार भी उन्होंने 49 रुपए लगाया था और इसी छोटी सी रकम ने उन्हें करोड़पति बना दिया है। उन्हें रात में मैसेज आया था कि उन्होंने एक करोड़ रुपए और एक लग्जरी कार जीत लिया है।

मिलने लगी बधाई

इसके बाद उन्हें रिश्तेदारों समेत आईजी ऑफिस से भी फोन आया और सभी उनकी जीत में अपनी खुशी व्यक्त करने लगें। उन्होंने बताया कि इन पैसों का वह घर और जमीन में निवेश करेंगे। वह अपनी नौकरी करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने एप का इस्तेमाल बच्चों से सीखा था।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>