उनकी शादी में वो कुछ ऐसी एंट्री लें कि सभी देखते रह जाए

सभी सोचते हैं कि उनकी शादी में वो कुछ ऐसी एंट्री लें कि सभी देखते रह जाए। सालों साल तक उस शादी के चर्चे लोगों की जुबान पर रहे। भारत के Chhattisgarh में दूल्हे दुल्हन के साथ ऐसी घटना घटी कि सबकी हालत खराब हो गई।

दूल्हे और दुल्हन को मेटल के झूले पर फायरवर्क्स के साथ प्रवेश की प्लानिंग थी

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हे और दुल्हन को मेटल के झूले पर फायरवर्क्स के साथ प्रवेश की प्लानिंग थी। आस पास में लोग डांस कर रहे थे और वो लोग करीब 12 फीट ऊपर झूले पर थे। लेकिन झूले की एक रस्सी ढीली हो गई और झूले नीचे आ गया।

जिसमें लोगों को इस घटना पर चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है

इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों को इस घटना पर चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है। लोग उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़े। इवेंट मैनेजमेंट वाले ने बताया कि आगे से यह घटना नहीं होगी इस बात का ध्यान रखा जाएगा। दूल्हे और दुल्हन को मामूली चोटें आई हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।