2025 के मिड-ईयर अपडेट में भारत ने पासपोर्ट रैंकिंग में 8 स्थानों की छलांग लगाकर 77वां स्थान हासिल किया है। यह दर्शाता है कि भारतीय पासपोर्ट धारक अब 59 देशों में बिना पहले से वीज़ा लिए यात्रा कर सकते हैं। यह पिछले 6 महीनों में किसी भी देश की सबसे बड़ी छलांग है, भले ही भारत के वीज़ा-फ्री देशों की संख्या सिर्फ दो ही बढ़ी हो।

 

वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग

  • सिंगापुर ने एक बार फिर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, उसके नागरिक 227 में से 193 देशों में बिना वीज़ा जा सकते हैं।

  • जापान और दक्षिण कोरिया 190 देशों की वीज़ा-मुक्त पहुंच के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

  • फ्रांस, जर्मनी, इटली सहित सात यूरोपीय देश तीसरे स्थान पर हैं।

  • न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्ज़रलैंड संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

  • यूके अब छठे और यूएस 10वें स्थान पर खिसक गया है। यह पहली बार है जब अमेरिका टॉप 10 से बाहर होने की कगार पर है।

 

UAE, चीन और सऊदी अरब का बड़ा उभार

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पिछले 10 सालों में 42वें से बढ़कर 8वां स्थान हासिल किया यह किसी भी देश की सबसे तेज़ प्रगति है।

  • चीन ने भी 34 स्थानों की छलांग लगाकर 60वां स्थान पाया है। चीन अब 75 से अधिक देशों को वीज़ा-मुक्त एंट्री देता है, जबकि 5 साल पहले यह संख्या 20 से भी कम थी।

  • 2025 में बहरीन, ओमान, सऊदी अरब जैसे खाड़ी देश और ब्राज़ील, अर्जेंटीना, उरुग्वे जैसे दक्षिण अमेरिकी देश चीन की वीज़ा-फ्री सूची में जुड़ गए हैं।

 

एशिया-पैसिफिक बना हवाई यात्रा का नया केंद्र

  • IATA (अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ) के अनुसार, 2025 के पहले 5 महीनों में एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में 9.5% वृद्धि हुई।

  • IATA प्रमुख विली वॉल्श ने कहा, “भले ही आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं हों, लेकिन यात्रियों में आत्मविश्वास बना हुआ है। गर्मियों की बुकिंग काफी अच्छी चल रही हैं।”

 

Visa Type Country Name Total Countries
e-Visa Facility Argentina, Armenia, Azerbaijan, Bahrain*, Benin, Colombia, Cote D’Ivoire, Djibouti, Georgia, Kazakhstan, Kyrgyzstan Republic, Lesotho, Malaysia, Moldova, New Zealand, Oman, Papua New Guinea, Russian Federation, Singapore, South Korea, Taiwan, Turkey*, Uganda, Uzbekistan, Zambia 25
Visa-Free Barbados, Bhutan, Dominica, Grenada, Haiti, Hong Kong, Maldives, Mauritius, Montserrat, Nepal, Niue Island, Saint Vincent & the Grenadines, Samoa, Senegal, Serbia, Trinidad & Tobago 16
Visa-on-Arrival Angola, Bolivia, Cabo Verde, Cameroon Union Republic, Cook Islands, Fiji, Guinea Bissau*, Indonesia, Iran, Jamaica, Jordan, Kiribati, Laos, Madagascar, Mauritania*, Nigeria* 16
VoA + e-Visa Kenya, Myanmar, Saint Lucia, Sri Lanka, Suriname, Tajikistan, Tanzania, Thailand, Vietnam, Ethiopia*, Cambodia, Qatar, Republic of Marshall Islands, Reunion Island*, Rwanda, Seychelles, Somalia*, Tunisia, Tuvalu, Vanuatu, Zimbabwe 26

Henley रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर राजनयिक संबंध, यात्रा की नीतियां और आर्थिक रणनीतियाँ बदल रही हैं, जिससे पासपोर्ट की ताकत और रैंकिंग में भी भारी उतार-चढ़ाव आ रहे हैं।