भारतीय यात्रियों के लिए एक नई चुनौती सामने आई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत का पासपोर्ट वैश्विक रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसककर 81वें स्थान पर पहुँच गया है। इससे भारतीय नागरिकों को वीज़ा-फ्री यात्रा के लिए अब केवल 58 देशों तक ही सीमित पहुंच मिलती है।

अभी भी मौजूद हैं कई बेहतरीन वीज़ा-फ्री विकल्प

हालांकि अमेरिका, ब्रिटेन और अधिकांश यूरोपीय देशों के लिए भारतीयों को अभी भी वीज़ा की जरूरत है, फिर भी कई ऐसे देश हैं जो भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा देते हैं।
इनमें कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल हैं:

  • इंडोनेशिया, मालदीव, थाईलैंड, केन्या, मॉरीशस – ये देश अपने सुंदर समुद्र तटों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाने जाते हैं।

  • भूटान, नेपाल और श्रीलंका – पड़ोसी देश जो आसानी से और कम खर्च में यात्रा के लिए उपयुक्त हैं।

  • लाओस, मेडागास्कर, फिजी और जिम्बाब्वे – ऑफबीट और रोमांचक यात्रा अनुभव के लिए।

Indian Passport new ranking

2025 में भारतीय पासपोर्ट पर वीज़ा-फ्री यात्रा वाले देशों की पूरी सूची:

देश देश देश
अंगोला बारबाडोस भूटान
बोलिविया ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स बुरुंडी
कंबोडिया केप वर्डे द्वीप कोमोर द्वीप
कुक आइलैंड्स जिबूती डोमिनिका
इथियोपिया फिजी ग्रेनेडा
गिनी-बिसाउ हैती इंडोनेशिया
ईरान जमैका जॉर्डन
कजाकिस्तान केन्या किरिबाती
लाओस मकाऊ (चीन) मेडागास्कर
मलेशिया मालदीव मार्शल आइलैंड्स
मॉरीशस माइक्रोनेशिया मंगोलिया
मोंटसेराट मोजाम्बिक म्यांमार
नामीबिया नेपाल नियू
पलाऊ आइलैंड्स कतर रवांडा
समोआ सेनेगल सेशेल्स
सिएरा लियोन सोमालिया श्रीलंका
सेंट किट्स और नेविस सेंट लूसिया सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
तंज़ानिया थाईलैंड तिमोर-लेस्ते
त्रिनिदाद और टोबैगो टुवालु वनुआतु
जिम्बाब्वे