संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वीजा और अटेस्टेशन सेवाओं से जुड़ी बड़ी खबर है। 22 जुलाई 2026 से इन सभी सेवाओं की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से Al Hind Tours & Travels LLC को सौंप दी गई है। अब भारतीय दूतावास अबू धाबी और दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास में ये सेवाएं सीधे उपलब्ध नहीं होंगी, बल्कि सात अमीरात में फैले 16 इंडियन कंसुलर एप्लीकेशन सेंटर्स (ICACs) के जरिए कामकाज होगा। भारत के सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद मंत्रालय ने इस नई व्यवस्था को लागू किया है।
ℹ: Kuwait और US बेस पर हुआ ड्रोन हमला, बॉर्डर क्रॉसिंग बंद, इलाके में बढ़ा तनाव।
सीनियर सिटीजन्स और नवजात बच्चों के लिए वॉक-इन सुविधा
प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए कुछ विशेष कैटेगरी के लोगों को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे सेंटर पर जाने की अनुमति दी गई है। इनमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, नवजात बच्चे, तात्काल पासपोर्ट आवेदन और आपातकालीन प्रमाण पत्र (EC) शामिल हैं। इन लोगों को पहले से बुकिंग की जरूरत नहीं है और वे सीधे सेंटर पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अन्य सभी सामान्य आवेदकों को consularsevainuae.com पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना अनिवार्य है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हर दिन सुबह 9 बजे और रात 9 बजे नए स्लॉट जारी किए जाते हैं।
क्या होगा सर्विस चार्ज और समय
सभी एप्लीकेशन सेंटर्स सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अपने तय समय से अधिकतम 15 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें। Al Hind की ओर से फॉर्म भरने, फोटो, फोटोकॉपी, प्रिंटिंग और कूरियर जैसी सुविधाओं के लिए 19 AED (VAT सहित) का अतिरिक्त सर्विस चार्ज लिया जाएगा। ध्यान रहे कि 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट शुल्क में वैश्विक बदलाव के बाद अब साधारण पासपोर्ट नवीनीकरण की फीस 285 AED से बढ़कर 450 AED हो गई है। Alhind Group के चेयरमैन Mohammed Haris के अनुसार, नई व्यवस्था के पहले दिन ही करीब 2,000 लोगों ने अपनी बुकिंग पूरी की।
