पूरी खबर एक नजर,

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई दौरे से लौटे
  • अच्छे रहे हैं संबध

भारतीय पीएम UAE दौरे से शेख से मुलाकात कर लौटे, संबंधों को मजबूत करने पर हुई बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी से G7 समिट यात्रा के बाद मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के नवनियुक्त राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan से मिलने के लिए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के माध्यम से शेख का शुक्रिया अदा किया है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की।

https://twitter.com/narendramodi/status/1541787748822315009?s=20&t=zA5dmY8NsrTLxC0GCt4jeg

बड़ी संख्या में कामगार जाते हैं अरब

संयुक्त अरब अमीरात में करीब 34 लाख प्रवासी रहते हैं। भारत से बड़ी संख्या में लोग अरब में काम करने जाते हैं। दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध रहे हैं और इसे बेहतर करने की कोशिश की जाती रहती है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1541754295942512640?s=20&t=zA5dmY8NsrTLxC0GCt4jeg