यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एक कदम उठाया

भारतीय रेलवे ने ट्रेन में यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए एक कदम उठाया है। कहा गया है कि महिलाओं को इससे काफी फायदा मिलने वाला है। ट्रेन में महिला यात्रियों को अब अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने कहा है कि लंबी दूरी तय करने वाली महिलाओं के लिए इस तरह की व्यवस्था जरूरी है।

 

महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी

इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी। लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेगी। ऐसी महिलाओं का सफर आसान होगा और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। बता दें कि गरीब रथ , राजधानी , दुरंतो समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी कोच में छह बर्थ महिला यात्रियों के लिए आरक्षित किया गया है।

महिला यात्रियों के साथ दूसरे यात्रियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल जीआरपी और जिला पुलिस आरक्षण के बाद यात्रियों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे ताकि उन्हें अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। महिला यात्रियों के साथ दूसरे यात्रियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।