पूरी खबर एक नजर,

  • भदोही के एक व्यक्ति को सऊदी में बनाया बंधक
  • पुलिस ने की कार्यवाई

भारतीय को बनाया बंधक

सऊदी में काम करने का भदोही के एक व्यक्ति को वहां पर बंधक बना लिया गया था। पीड़ित ने बताया कि उसका इकामा आठ जून को समाप्त हो गया था। वह चाह कर भी भारत लौटने में असमर्थ था क्योंकि उसे न ही वेतन दिया गया था और न ही पासपोर्ट।

जब उसने यह बात बात बताई की इस समस्या के साथ साथ वह एक कमरे में भी बंद है तब परिवार वालों के होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़ित के छोटे भाई ने थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव से मदद मांगी।

कम्पनी ने दुबारा दिया लालच 

जल्द ही अधिकारियों ने कदम उठाते हुए मामले की जानकारी दूतावास को दी। स्थानीय पुलिस की मदद से फर्म के मालिक को तलब किया गया और तुरंत कार्यवाइ की गई। हालांकि, कंपनी का कहना था कि पीड़ित को काम पर रखना चाहती है। लेकिन पुलिस में कार्यवाई की और यह आश्वाशन दिया गया कि पीड़ित का एक साल का वेतन साढ़े चार लाख रुपया देकर भेज दिया जाएगा।

बताते चलें कि सात जुलाई को आरोपी को मुक्त करा लिया गया और 14 जुलाई की रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गया। आखिरकार पुलिस और प्रशासन की मदद से वह अपने गांव पहुंच गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।