ओमान में पेमेंट का नया सिस्टम

सोमवार को भारतीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन
दो दिवसीय यात्रा पर ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई साथ ही पेमेंट को लेकर एक नया फैसला लिया गया।

(Rupay Debit Card) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया

बताते चलें कि दोनों देशों के बीच रुपे डेबिट कार्ड (Rupay Debit Card) को लेकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। मंगलवार को नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) और सेंट्रल बैंक आफ ओमान (CBO) ने (Rupay Debit Card) के लॉन्चिंग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

मंदिर भी गए भारतीय मंत्री

इस दौरान भारतीय मंत्री ने ओमान सेंट्रल बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष ताहिर अल अमरी से भी मुलाकात की। उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र अलबुसैदी के साथ भी मुलाकात की। इस यात्रा के दौरान वी मुरलीधरन मस्कट में सुंदर और प्राचीन कृष्ण मंदिर में भी गए और प्रार्थना की।

ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

विदेश राज्य मंत्री ने ट्विटर के माध्यम से यह सारी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ओमान सेंट्रल बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष एच ई ताहिर अल अमरी से मिलकर खुशी हुई। रुपे डेबिट कार्ड लान्च करने के लिए CBO और NPCI के बीच ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ हैै।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।