संयुक्त अरब अमीरात में फंसे एक भारतीय नागरिक को बचा लिया गया है और सुरक्षित भारत लाया गया है। अबू धाबी भारतीय दूतावास की मदद से केरल के मूल निवासी Sunil वर्ष 2022 में विजिट वीजा पर यूएई गए थे। 

विजिट वीजा पर जॉब की तलाश में यूएई गए थे

उन्होंने बताया कि वह जॉब की तलाश में विजिट वीजा पड़ी हुई गए थे लेकिन उन्हें कोई भी जॉब नहीं मिली। उन्हें अपने विजिट वीजा की वैधता को बढ़ाना पड़ा और इसी दौरान वह glaucoma से भी पीड़ित हो गए। इसके कारण उन्हें अपना एक आंख खोना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास में मदद मांगी। 

दूतावास ने एयर टिकट और एग्जिट परमिट की व्यवस्था की

उन्होंने बताया कि दूतावास से संपर्क के बाद उन्हें तुरंत मदद पहुंचाई गई। उनके एयर टिकट और एग्जिट परमिट की व्यवस्था की गई। मंगलवार को वह सुरक्षित भारत लौट आएं। इसके लिए उन्होंने दूतावास का शुक्रिया कहा है। प्रवासियों को यह सलाह दी गई है कि उन्हें काम के लिए प्रॉपर वीजा पर ही यूएई जाना जाए वरना वह फंस सकते हैं। 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>