फारस की खाड़ी और पश्चिम एशिया के इलाके में मौजूद सभी भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है. शिपिंग मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि वहां मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं. सरकार और संबंधित विभाग लगातार इन नाविकों और जहाजों पर नजर रख रहे हैं ताकि किसी भी मुश्किल स्थिति से निपटा जा सके.

ℹ: Strait of Hormuz Open: ईरान ने खोला हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य, कच्चे तेल के दाम 8% गिरे, दुनिया भर में बड़ी राहत

कितने भारतीय नाविक लौटे और कितने अभी वहां हैं?

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल ने बताया कि अब तक कुल 2,337 भारतीय नाविकों को सुरक्षित भारत वापस लाया जा चुका है. पिछले 24 घंटों के भीतर भी 75 नाविक देश लौटे हैं. इस पूरे ऑपरेशन में विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों की बड़ी भूमिका रही है. वर्तमान में फारस की खाड़ी के पश्चिमी क्षेत्र में 16 भारतीय जहाज काम कर रहे हैं जिनमें 433 भारतीय नाविक मौजूद हैं.

विवरण जानकारी/संख्या
कुल लौटे भारतीय नाविक 2,337
पिछले 24 घंटे में लौटे नाविक 75
इलाके में सक्रिय भारतीय जहाज 16
सक्रिय जहाजों में मौजूद नाविक 433
फंसे हुए भारतीय जहाज 15 (हॉर्मुज जलडमरूमध्य)
हाल ही में लौटे जहाज Jag Vikram, Green Sadhvi, Green Asha

जहाजों की आवाजाही और सरकार की तैयारी क्या है?

सरकार के DG Shipping विभाग का कंट्रोल सेंटर 24 घंटे काम कर रहा है और नाविकों के फोन और ईमेल का जवाब दे रहा है. हाल ही में LPG जहाज Jag Vikram हॉर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर 14 अप्रैल को कांडला पोर्ट पहुंचा है. इसके अलावा Green Sadhvi और Green Asha जैसे जहाज भी सुरक्षित लौट आए हैं.

फिलहाल हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास 15 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं जिन्हें वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय और शिपिंग विभाग मिलकर काम कर रहे हैं. अधिकारियों ने साफ किया है कि पिछले कुछ दिनों में किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है और सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com