बड़ी संख्या में भारतीय करते हैं काम

भारतीय कामगार बड़ी संख्या में सऊदी में काम करते हैं। वहां पर उनके साथ धोखे की कई घटनाएं सामने आती हैं। कई बार नियोक्ता उनका पासपोर्ट चुरा लेता है तो कई बार उन्हें समय पर पेमेंट नहीं दिया जाता है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है जिसमें एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर के माध्यम से भारतीय दूतावास से मदद मांगी है।

ट्विटर पर पोस्ट कर मांगी मदद

ट्विटर यूजर के द्वारा एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें कहा गया है कि 10 साथियों को अभी तक एक्जिट नहीं दिया गया है। बताया गया है कि सभी बुरैदा से हैं। यूजर के द्वारा यह कहा जा रहा है कि उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

https://x.com/Faiyaza43656635/status/1789929544566051030?t=Fft_wbNIlM41vEVy9T_0dQ&s=08

भारतीय दूतावास ने इस मामले में जारी किया है बयान

भारतीय दूतावास के द्वारा यह कहा गया है कि 10 श्रमिकों के कागजात पहले ही श्रम मंत्रालय को सौंपा जा चुका है। उनकी एनओसी का इंतजार किया जा रहा है। दूतावास जल्द से जल्द एनओसी प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>