रोड ऐक्सिडेंट में 19 वर्षीय भारतीय छात्र ने अपनी जान गंवा दी

बुधवार को अबू धाबी के Yas Island में में हुए एक रोड ऐक्सिडेंट में 19 वर्षीय भारतीय छात्र ने अपनी जान गवां दी। Ibad Ajmal कार चला रहा था और नियंत्रण खोकर एक पेड़ में जाकर टकरा गया।

उसकी एक नजदीकी परिचित ने बताया कि वह वाहन में अकेला था और हो सकता है कि उसे वाहन चलाते हुए झपकी आ गई होगी जिसके कारण उसकी कार पेड़ से टकरा गई।

पिछले महीने ही आया था UK से

घटना के तुरंत बाद तो उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वह UK में University of South Wales’ Cardiff campus से aircraft engineering and maintenance systems की पढ़ाई कर रहा था।

वह पिछले महीने ही अबू धाबी अपने परिवार के साथ समय बिताने आया था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।