कुदरत भी अभी मदद के मिजाज में नहीं

एक तरफ जहां भारत कोरोना महामारी से आजिज आ चूका है और सरकार की मदद के बजाए अब कुदरत से उम्मीद लगा कर बैठा है वहीँ कुदरत भी अभी मदद के मिजाज में नहीं दिख रहा है। जी हाँ, अरब सागर से आया Cyclone Tauktae भारत के पश्चिमी इलाकों में अपना खूब कहर बरपा रहा है। मंगलवार को आए रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अब तक 21 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 96 लोग अभी भी लापता हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

बता दें कि सैकड़ों लोग बिना बिजली के हैं। तूफ़ान इस कदर भयावह कि रास्तें में आए पेड़, मकान और मोबाइल फ़ोन टावर जैसी चीज़ों को खिलौने के भांति उठा कर फेक दे रहा है तो इसके सामने इंसानों की क्या ही औकात।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 177 लोगों को बचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

एक दिन के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया भी रोक दी गई

अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगें हैं कि पावर कट की समस्या न हो क्यूंकि फिर अस्पतालों में लोगों की जानें जाने लगेंगी। मुंबई में एक दिन के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया भी रोक दी गई।

वहीँ International Federation of Red Cross and Red Crescent Societies जैसे संस्थान भी अधिकारीयों के साथ मिलकर बचाव कार्य में लगें हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।