अबू धाबी के मशहूर बिग टिकट ड्रा में एक भारतीय की किस्मत चमक गई है. इस लकी विजेता ने 25 मिलियन दिरहम की भारी-भरकम राशि जीती है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह इनाम हाल ही में हुए लॉटरी ड्रा के दौरान दिया गया.
बिग टिकट अबू धाबी का एक बहुत बड़ा प्रमोशनल ड्रा है. इसमें दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं. इस बार की जीत ने यह बता दिया कि इस ड्रा में मिलने वाली रकम कितनी बड़ी होती है.
