विदेशी मुद्रा लेकर आवागमन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विदेशी मुद्रा लेकर आवागमन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 57 लाख रुपये की कीमत की विदेशी मुद्रा लेकर यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शनिवार को इस मामले में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद फैजिल नामक एक यात्री Indigo flight से Dubai जाने वाला था।

सामान की जांच की गई तो खुली पोल

एक्स-बीआईएस मशीन के जरिए आरोपी के सामान की जांच की जाने लगी। आरोपी के पास जब संदिग्ध सामान मिला तब जांच शुरू कर दी गई। सीमा शुल्क अधिकारियों की उपस्थिति में आरोपी के सामान की जांच की गई।

जांच में उसके पास 2,58,500 यूएई दिरहम मिला जिसकी कीमत करीब 57 लाख रुपए है। अधिकारियों ने सारी रकम जांच करनी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं जिनमें भारतीय यात्रियों को विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>