विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने एक भारतीय नागरिक को भारी मात्रा में विदेशी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी मुद्रा के साथ थाई एयरवेज से दिल्ली से बैंकॉक जाने की तैयारी में था।

शक के आधार पर शुरू किया जांच

लेकिन अचानक अधिकारियों को उसपर शक हुआ और उसकी जांच शुरू कर दी गई। आरोपी के पास पहले कुछ नहीं मिला लेकिन जैसे ही उसके लैपटॉप बैग की जांच एक्सरे से जांच की गई उसमे विदेशी मुद्रा का पता चला।

US$ 55900 और 200 000 दिरहम बरामद

तुरंत आरोपी को कस्टम्स एक्ट 1962 के सेक्शन 110 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान तमिश अनेजा के रूप में हुई है। बताते चलें कि आरोपी के पास US$ 55900 और 200 000 दिरहम बरामद किया गया है। बरामद विदेशी मुद्रा की वैल्यू 86 लाख रुपए है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर ऐसे आरोपियों की जांच और उनका पकड़े जाना आम है। आरोपी सोना, विदेशी मुद्रा या फिर ड्रग के साथ पकड़े जाते हैं।