एक नजर पूरी खबर 

  • सऊदी अरब में लापता हुई थी भारतीय महिला
  • 11 महीने पहले लापता हुई थी हैदराबादी महिला
  • मक्का में मिली, परिवार में खुशी की लहर

 

हैदराबाद की एक 23 वर्षीय महिला सैयदा वजीहा वहीद  हाल ही में मिली है। उनके मिलने का बाद परिवार के लोगों ने बताया कि 11 महीने पहले वह मक्का से लापता हो गई थी।

 

मालूम हो कि अक्टूबर 2019 में महिला के परिवार के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, वह अपने पति और सास-ससुर के साथ उमराह करने गई थी। इसी दौरान उमराह करते समय, वह अपने पति और सास से अलग हो गई। काफी तलाश के बाद वह कहीं नहीं मिली।

 

अब कई महीनों के बाद, वह सऊदी अरब में एक राजमार्ग पर दिखी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे आगे की जांच के लिए मक्का पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल महिला मक्का पुलिस की हिरासत में है और परिवार के लोगों को उनकी जानकारी दे दी गई है।

 

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।