संयुक्त अरब अमीरात में वीजा एमनेस्टी प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस प्रोग्राम की मदद से वीजा उल्लंघन करने वाले आरोपियों को वापस अपने देश लौटने का मौका दिया जा रहा है l इसके अलावा उन्हें वीजा स्टेटस में सुधार का भी मौका दिया जा रहा है। इस वीजा प्रोग्राम की मदद से 72 वर्षीय भारतीय प्रवासी Eada Ratna Kumari दो दशक के वीजा उल्लंघन के बाद अपने देश लौट रही हैं।

सुरक्षित लौटी अपने घर

बताते चलें कि यह भारतीय प्रवासी बुधवार को आंध्र प्रदेश के अपने घर में लौट आई और अपने अपने बच्चों से मिली। उन्होंने बताया कि वह जब यूएई आई थी तब उनके बच्चे काफी छोटे थे। अब उनकी शादी भी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं। वह अपने नाती पोते के पहली बार मिली। वह यूएई में वर्ष 1996 में गई थी। पहले 5 साल में वह दो ही बार घर गई हैं और फिर कभी नहीं गई।

उन्होंने बताया कि अपने नियोक्ता के दुर्व्यवहार से परेशान होकर नौकरी छोड़ दिया था और फिर उनका वीजा वर्ष 2002 में ही एक्सपायर हो गया था। इस वीजा प्रोग्राम के तहत उनका Dh730,000 जुर्माना माफ कर दिया गया है और इसके लिए वह शुक्रगुजार हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>