सपने देखने वाले कामगारों के साथ कई तरह के धोखे होते हैं

अरब देशों मे काम करने के सपने देखने वाले कामगारों के साथ कई तरह के धोखे होते हैं। पासपोर्ट और वीजा आदि को लेकर ठगी तो होती ही है साथ ही उन्हें काम देने का वादा कर विजिट वीजा पर विदेश भेज दिया जाता है और उन्हें वहां बंदी बना कर जबरदस्ती काम कराया जाता है। उनके साथ बदसलूकी और शोषण किया जाता है। उनके पास ऐसा कोई मौजूद भी नहीं रहता जो उनकी मदद करे और अधिकतर एजेंट भी बस पैसे ऐंठते हैं, कोई मदद नहीं करते।

भारतीय महिला के साथ ठगी

इसी तरह का एक मामला सामने आया है। पंजाब के मुक्तसर के मलोट गांव की एक 31 वर्षीय महिला ओमान के मस्कट में फंसी हैं, उन्हें कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला एजेंट ने पीड़िता को दुबई विजिटर वीजा पर भेजा था। लेकिन वहां से उसे ओमान के मस्कट के एक शेख को बेच दिया गया।

बुरी तरह से फंस गई है महिला 

अब महिला वहां पर बुरी तरह से फंस गई हैं और महिला से दिन रात काम कराया जाता है। उसका शारीरिक शोषण भी किया जाता है। महिला के परिजनों ने एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरा आरोपी फरार है।

महिला को बचाने की अपील

एनजीओ पीसीटी ह्यूमैनिटीज के चेयरमैन योगेन्द्र सलारिया और पंजाब चैप्टर के संयोजक होशियारपुर के अशोक पुरी ने इस बाबत नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन विजय सांपला से बात किया है और महिला के मदद की अपील की है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।