मजबूरी में बनें करोड़पति

आपने अपनी जिंदगी में ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो लॉटरी जीतने के इरादे से कई जतन करते हैं लेकिन उन्हें कोई खास कामयाबी नहीं मिलती है लेकिन ऐसी भी कई लोग मौजूद हैं जो मजबूरी में लॉटरी खरीदते हैं और करोड़पति बन जाते हैं। केरल के कोट्टायम के रहने वाले 77 वर्षीय सदानंद के साथ ऐसा ही हुआ। मजबूरी में खरीदी गई लॉटरी उनकी किस्मत चमका गई। अब टैक्स कटने के बाद लगभग 7.39 करोड़ रुपये मिलेंगे।

नहीं मिल रहा था छुट्टा

मिली जानकारी के अनुसार सदानंद सुबह-सुबह सब्जी खरीदने के लिए निकले थे और उनके पास ₹500 की नोट थी। सुबह-सुबह छुट्टी नहीं मिलते हैं जिनके कारण उन्हें परेशानी हुई और छुट्टा कराने के लिए लॉटरी खरीदना पड़ा।

उन्हें 12 करोड़ की लॉटरी लग गई

हालांकि, वो कई सालों से लॉटरी में किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मजबूरी में खरीदी गई लॉटरी उनके लिए बड़ी सौभाग्य साबित हुई। कई स्थान पर उन्हें छुट्टा नहीं मिला तो उन्हें लॉटरी का टिकट खरीद लिया। जब रिजल्ट आया तो पता चला कि उन्हें 12 करोड़ की लॉटरी लग गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।