Dubai Gold Souk Extension promotion में एक भारतीय प्रवासी ने बड़ा इनाम जीत लिया है। Someswararao Mungi नामक 38 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने 24K gold-plated Tesla Cybertruck जीत लिया है।

कब किया गया था इस अभियान का आयोजन?

बताते चलें कि इस अभियान का आयोजन 14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी तक किया गया था। इस अभियान के दौरान इच्छुक लोग टिकट खरीद सकते थे। यहां आउटलेट में प्रति Dh500 खर्च पर एक राफेल एंट्री मिल रही थी। Mungi अपनी इस जीत से काफी खुश हैं।

उनका कहना है कि वह दुबई में वर्ष 2021 से रह रहे हैं और उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा इनाम जीत लिया है। उनका कहना है कि इस तरह की जीत को लोग किस्मत से जोड़ते हैं लेकिन उनका मानना है कि पहले किए गए अच्छे कर्मों के कारण ही उन्हें यह जीत मिली है। उनका कहना है कि हम लोगों को किस तरह से ट्रीट करते हैं यह काफी मायने रखता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>