पांच करोड़ की लगी लॉटरी

इंसान की किस्मत अगर अच्छी हो तो उसे कोई भी सफलता से नहीं रोक सकता है। इस दुनिया में अब तक कई लोग मौजूद है जो मात्र लॉटरी की मदद से करोड़पति बन गए। इसके लिए उन्हें कोई अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाले पूर्व सैनिक की किस्मत पलट गई और उन्हें 5 करोड़ की लॉटरी लग गई। 1 जनवरी 2022 को लॉटरी का रिजल्ट आया था।

5 करोड़ से 30 फ़ीसदी टैक्स काट लिया जाएगा

हालांकि इस 5 करोड़ से 30 फ़ीसदी टैक्स काट लिया जाएगा और इन्हीं करीब 3:30 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। इस जीत से वह काफी खुश हैं और उन्होंने लोकल पत्रकार से बातचीत के दौरान बताया कि इतने रुपए मिलने के बाद भी वह सामान्य जीवन ही व्यतीत करेंगे और रकम का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्य में लगाएंगे।

पिछले बार 90 हजार रुपए की लगी थी लॉटरी

बताते चलें कि पूर्व सैनिक सेना की नायक पद से रिटायर है और पिछले 15 सालों से लॉटरी खरीद रहे हैं। हैरानी की बात है कि वह अब तक करीब दस लाख रुपए लॉटरी पर खर्च कर चुके हैं लेकिन आखरकार किस्मत ने उन्हें दस लाख का कई गुना अधिक रकम दे दिया। इससे पहले उन्हें 90000 की लॉटरी लगी थी। उनके मुताबिक अगर लगातार किसी भी काम को करने की कोशिश करते हैं तो एक दिन सफलता जरूर जरूर मिलती है।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।