39 वर्षीय Rhea को साप्ताहिक ड्रॉ में मिली जीत

दुबई में रहने वाली Filipina राष्ट्रीयता की 39 वर्षीय Rhea को जब 67th weekly draw में निकले अपने नाम के बारे में पता चला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Mahzooz के द्वारा भेजे गए ई-मेल को पढ़ने के समय वह पूरी तरह कांप रही थी और उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने एक लाख दिरहम जीत लिया है।

बताते चलें कि खुशी के आंसू उनकी आंखों में आ गए और वह इतनी खुश थी कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्होंने बताया कि इस रकम का इस्तेमाल वह अपनी बेटी का फ्यूचर बनाने और अपने घर बनाने में करेंगी।

Filipino national Tancredo और भारतीय प्रवासी Uttam ने भी Dh100,000 जीत लिया

इनके अलावा 61 वर्षीय Filipino national Tancredo और भारतीय प्रवासी Uttam ने भी Dh100,000 जीत लिया है। Tancredo ने कहा है कि वह इन पैसों से अपनी बीबी को ज्वैलरी देंगे और अपने भाई बहनों की मदद के लिए करेंगे। Uttam ने बताया है कि वह इन पैसों का इस्तेमाल कर्ज उतारने और अपनी बेटी की पढ़ाई पर करेंगे।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।