भारतीय कामगार की कुवैत में मृत्यु 

खाड़ी देशों में भारतीय कामगार बड़ी संख्या में काम करने के लिए जाते हैं। कई कामगार वहां मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। कामगारों के साथ दुखद सामने आती रहती हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसमें कुवैत गए भारतीय कामगार के साथ दुखद घटना घटी है।

हार्ट अटैक के कारण हुई मृत्यु

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के काँके से 5 महीने पहेक ही कुवैत गए भारतीय कामगार की मृत्यु की खबर मिली जिसके बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि 5 दिसंबर की शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों और हितैषियों के द्वारा मदद की गुहार लगाई गई।

16 दिसंबर को बहन की शादी थी

जावेद अख्तर अंसारी‌ ने श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के नाम पर एक प्रार्थना पत्र लिखकर मदद मांगी। 5 दिन बाद शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे मृतक का पार्थिव शरीर कुवैत से उसके गांव लाया गया। सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। दुखद यह भी है कि मृतक की बहन की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी। देखते देखते खुशी मातम में बदल गई।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।