भारतीय कामगार की ओमान में हुई मृत्यु

ओमान में रहने वाले भारतीय कामगार की मृत्यु की घटना सामने आई है। देवघर के पैना गांव के रहने वाले 41 वर्षीय अखिलेश सिंह होमगार्ड की उम्र में मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 29 मई को अखिलेश को दिल का दौरा पड़ने से तबीयत खराब हो गई थी।

बाद में पता चला कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहें। उनके घर जब इस बात की सूचना मिली तो परिजन बदहवास होने लगें।

4 साल से ओमान में करते थे प्राईवेट नौकरी

बताते चलें कि अखिलेश चार वर्ष से ओमान में प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि एक वर्ष पहले ही वह गांव आए थे। वह मिलनसार थे और गांव में सभी से उनका अच्छा व्यवहार था। अखिलेश की मां और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली घटना नहीं है पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है जिनमें खाड़ी देशों में काम करने वाले कामगारों ने अपनी जान गवां दी है।