दुबई में फंस गए थे भारतीय कामगार

भारत से खाड़ी देशों में काम करने के लिए कई कामगार जाते हैं लेकिन वहां पर कई परेशानी में फंस जाते हैं जिसके बाद उनकी वापसी का रास्ता बंद हो जाता है। इसी तरह का हादसा विष्णुगढ़ के कामगार विनोद कुमार महतो के साथ हुआ था। हालांकि, उन्हें गुरुवार को वापस अपने देश लौटे का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, लेकिन उन्हें दुबई के जेल में बंद कर दिया गया था जिसके कारण बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ था?

अवैध प्रवास के जुर्म में हो गई थी जेल 

दरअसल विनोद 3 साल पहले दुबई गए थे और एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक इसी साल 1 नवंबर के बाद उनसे बातचीत बंद हो गई। उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। परिजन हर जगह पता लगाने लगे, काम करने वाले कर्मचारियों से संपर्क किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पिछले गुरुवार को पहुंचे अपने घर

बाद में पता चला कि विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनोद की वीजा अवधि फरवरी महीने में ही समाप्त हो गया था, इसके बाद भी वह दुबई में रह रहे थे। विनोद को अवैध प्रवास के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उनके रिहाई के लिए प्रयास शुरू किए गए और आखिरकार वह अपने परिवार के पास लौट आए।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।