तीन लोगों की किस्मत चमकी

Mahzooz draw में तीन लोगों की किस्मत चमकी है और उन्हें एक एक लाख दिरहम का प्राइज मिला है। जो भारत में करीब 22 लाख रुपए के बराबर है। 44 वर्षीय दुबई में काम करने वाले भारतीय प्रवासी Ramnagina, 44 वर्षीय पाकिस्तानी Hassan और 34 वर्षीय पाकिस्तानी Zulfqar को इस जीत का लाभ मिला है।

व्यक्त की खुशी 

बताते चलें कि Hassan ने बताया कि दुबई में रहने वाले उनके भाई ने इस ड्रॉ के बारे में उन्हें बताया था जिसके बाद उन्होंने इस में भाग लेना शुरू किया। उन्होंने कहा है कि उन्हें इस जीत से काफी खुशी मिली है और इसका श्रेय वह अपने भाई को देना चाहते हैं।

Zulfqar कतर में कंपनी में ब्रांच मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इस ड्रॉ के बारे में उनके एक दोस्त ने बताया था और इस जीत पर वह काफी खुश हैं। वहीं Ramnagina ने कहा है कि वह पिछले 10 साल से दुबई में कामगार के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने फिलहाल में ही ड्रॉ में भाग लेना शुरू किया था। इस जीत से वह काफी खुश हैं।

आप भी ले सकते हैं भाग

भाग लेने के लिए www.mahzooz.ae पर पंजीकरण करना होगा और Dh35 का एक वाटर बॉटल खरीदना होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।