कामगार ने 7.45 लाख का लोन ले लिया था

एक भारतीय कामगार, जो मछली पालन करता था उस ने 7.45 लाख का लोन ले लिया था। लोन लिए 8 साल हो चुके थे लेकिन वह भर नहीं पा रहा था। लोन की वजह से जिंदगी बहुत मुश्किल हो गई थी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या जिया जाए। लोन लेने वाले पुकुंजू और उसकी पत्‍नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा क्योंकि लोन चुकाने के लिए घर को गिरवी रखने के नौबत आ गई।

8 सालों में यह लोन 7.45 लाख से बढ़कर 12 लाख हो गया था

बताते चलें कि ब्याज के कारण 8 सालों में यह लोन 7.45 लाख से बढ़कर 12 लाख हो गया था। जिसके बाद उन्हें मजबूरी में लोन चुकाने के लिए घर को गिरवी रखने का काम करना पड़ा। लेकिन जिंदगी से चारों खाने चित्त पुकुंजू और उसकी पत्‍नी ने ऐसा कुछ सोचा भी नहीं होगा कि जैसा हुआ। एक चमत्कार के कारण उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।

7 लाख का लोन लेने वाले व्यक्ति को 70 लाख की लॉटरी लग गई

भगवान ने उसकी ऐसी लॉटरी लगा दी कि उसकी जिंदगी की सारी परेशानी समाप्त हो गई। केरल राज्‍य के कोल्‍ल्‍म जिले में मैनागपल्‍ली में रहने वाले पुकुंजू ने यह सोचकर लॉटरी खरीदा था कि उसकी जिंदगी एक न एक दिन जरूर बदलेगी। हुआ ऐसा ही, करीब 7 लाख का लोन लेने वाले व्यक्ति को 70 लाख की लॉटरी लग गई। उसने बताया कि अब उसका घर नहीं बिकेगा और उन पैसों से वह अपना सपना पूरा कर लेगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।