Indian और Egyptian का है लेबर मार्केट पर आधा कंट्रोल

Central Department of Statistics की रिपोर्ट के मुताबिक कुवैत के लेबर मार्केट में आधा कंट्रोल Indian और Egyptian का है। 30, सितंबर 2022 तक प्राइवेट और सरकारी सेक्टर मिलाकर 10 नागरिकता के 1,977,019 कामगार काम करते हैं, जिनमें से 476,335 भारतीय कामगार हैं और 467,074 Egyptian नागरिकता के हैं।

आइए जानते हैं कि कुवैत में अलग-अलग नागरिकता के कितने कामगार काम करते हैं।

Bangladesh: 158,911 कामगार

Pakistan ranks: 68,755 कामगार

Philippines : 65,260 कामगार

Syria: 63,680 कामगार

Nepal: 56,489 कामगार

Jordan: 26,856 कामगार

Lebanon: 20,271 कामगार

अवैध कामगारों की होती है जांच

बताते चलें कि कुवैत में ऐसे भी कामकाज रहते हैं जो अवैध तरीके से रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। कई घरेलू कामगार ऐसे होते हैं जो अपने मालिक को छोड़कर भाग जाते हैं और अवैध तरीके से रहने लगते हैं। यह अनैतिक काम भी शुरू कर देते हैं।

इन्हीं आरोपियों के खिलाफ जांच के लिए आंतरिक मंत्रालय के द्वारा जांच अभियान चलाया जाता है। इस दौरान कई इलाकों में छापेमारी की जाती है और अवैध तरीके से रह रहे या काम कर रहे प्रवासी कामगारों को पकड़ा जाता है। इसलिए कामगारों से अपील की जाती है कि वह अवैध काम न करें और सुरक्षित रहें। अपने कागजात हमेशा रेडी रखें और अवैध तरीके से कोई काम न करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>