नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर दुबई ले जाने वाले दोनों युवकों को वापस लाने के प्रयास में राज्य सरकार जुट गई है। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुबई में फंसे इन युवकों को मुक्त कराने के लिए सरकार त्वरित कदम उठाएगी। साथ ही इसके लिए विदेश मंत्रालय से भी संपर्क किया जाएगा। उक्त बातें उन्होंने पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव से मुलाकात के दौरान कही। बता दें कि गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के दो युवकों को दुबई में बंधक बनाकर रखा गया है। जिसे मुक्त कराने को लेकर पूर्व मंत्री ने सीएम से मुलाकात की।

indian embessy

इन युवकों का नाम सुनील भगत और अजय उरांव है। यह मुलाकात झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई। पूर्व शिक्षा मंत्री गीता श्री उरांव ने मुख्यमंत्री से इन दोनों युवकों को दुबई से मुक्त करा कर सुरक्षित वापस घर लाने के लिए पहल करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मामला है। इस दिशा में विदेश मंत्रालय से संपर्क स्थापित कर इन दोनों युवकों को मुक्त कराकर वापस लाने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठाएगी।

embassy
embassy

उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर भेजा था दुबई

पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले मधुकर मिश्रा दोनों युवकों को नौकरी दिलाने का झासा देकर अपने साथ ले गया। 28 जनवरी को वो इन्हें यहां से लेकर गया। इसके बाद 7 फरवरी को टूरिस्ट वीसा से दुबई पहुंचाया। इसके अलावा मधुकर मिश्रा ने इन युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ – डेढ़ लाख रुपए भी लिए थे। लेकिन वहां पहुंचने के बाद इन दोनों युवकों को कोई नौकरी नहीं दी गई। इसके बाद युवकों को कोरोना पॉज़िटिव बताकर बंधक बना लिया गया।

INDIA PASSPORT VISA
INDIA PASSPORT VISA

31 मार्च को खत्म हो रहा है टूरिस्ट वीसा

युवकों का टूरिस्ट वीसा इस साल 31 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद इन युवकों का दुबई में प्रवास आपराधिक श्रेणी के अंतर्गत आ जाएगा। ऐसे में इन दोनों युवकों को मुक्त कराना अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार त्वरित कदम उठाएगी।  मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में बॉबी भगत के अलावा सुनील भगत की पत्नी फुलप्यारी देवी और अजय उरांव की पत्नी केवरा उरांव शामिल थीं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।