फंसे 31 भारतीय

Sudan में चल रहे कनफ्लिक्ट के दौरान 31 भारतीय फंस गए हैं। कर्नाटक के Hakki Pikki tribe के 31 लोगों की स्थिति काफी भयावह हो गई है। कई दिनों से कमरों में बंद, बिना खाना पानी के लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। Indian Express के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वहां फंसे लोगों को घर से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है।

Sudan में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

16 अप्रैल 2020 को भारतीय दूतावास के द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वह अपने घर के अंदर ही रहे और बाहर निकल कर आवागमन न करें। ऐसा कहा गया है कि उन लोगों को बचाने की कोशिश अधिकारियों के द्वारा की जा रही है। अधिकारियों के द्वारा प्लान बनाकर उन्हें बचाया जाएगा।

4 -5 दिनों से हैं घरों के कैद

वहां पर फंसे भारतीय ने बताया है कि चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले हैं और घर में खाना पानी भी खत्म होने की कगार पर है। जिन घरों में फंसे हैं वहां पर खाने और पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। चारों तरफ से गोला बारूद की आवाज सुनी जा सकती हैं। चारों तरफ भय का माहौल है। किससे मदद मांगें और कब तक मदद पहुंचेगी इसका कोई ठिकाना नहीं है।

भारत लौट भी पाएंगे या नहीं?

वह किस तरह से भारत लौटेंगे इसका कोई मार्ग नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि घर में ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने की कोशिश कर रहे हो और कई दिनों से स्नान नहीं। पानी का इस्तेमाल केवल पीने के लिए कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर 4 हज़र भारतीय फंसे हैं। कई इलाकों में फिर से गोलीबारी और विस्फोट के कारण सब डरे हुए हैं।