भारतीय की किस्मत खुली 

एक बार फिर से भारतीय प्रवासी ने संयुक्त अरब अमीरात के बिग टिकट ड्रा में करोड़ों का ईनाम जीत लिया है। 20 भारतीय प्रवासी ने रैफ़ल ड्रा में Dh20 मिलियन का इनाम जीत कर इतिहास रच दिया है। भारत के केरल के 24 वर्षीय प्रदीप केपी की किस्मत खुल गई है।

दोस्तों के साथ मिलकर यह टिकट खरीदा था

बताते चलें कि प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अपने कई दोस्तों के साथ मिलकर यह टिकट खरीदा था। भारतीय प्रवासी ग्रुप को Dh20 मिलियन के इनाम की खबर मिलते ही सब खुशी से झूमने लगें। वह दुबई में एक कार कंपनी में काम करते हैं।

कुछ समय पहले ही काम ज्वाइन किया था

इस जीत की घोषणा 3 अक्टूबर को बिग टिकट ड्रा के दौरान हुई थी जिसका परिणाम काफी रोमांचक रहा। उन्होंने बताया कि ग्रुप में मिलकर उन्होंने टिकट खरीदा था और आज उनकी किस्मत चमक उठी है। प्रदीप ने कुछ समय पहले ही काम ज्वाइन किया है और आज ही उनकी किस्मत बदल गई।

सभी लोगों को बिलकुल भी यकीन नहीं हो रहा था। इनमें केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के लोग शामिल हैं। इस बार उन्होंने पहले टिकट खरीदा और उनकी किस्मत पलट गई।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।