IndiGo flight के द्वारा नए स्थान के लिए विमान के संचालन की घोषणा की है। कहा गया है कि अगले महीने भारत से Cambodia के लिए विमानों का संचालन किया जाएगा। यात्रियों को इस फ्लाइट की सेवा कोलकाता से लेकर Siem Reap province के लिए दी जाएगी।
प्रवक्ता ने दी जानकारी
दरअसल कंबोडिया के State Secretariat of Civil Aviation के द्वारा इंडिगो को इसकी अनुमति दी जा चुकी है जिसके बाद विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। Airline के द्वारा जल्द ही फ्लाइट ऑपरेशन और शेड्यूल की जानकारी देगी। SSCA के प्रवक्ता Sinn Chanserey Vutha ने इस बात की जानकारी दी है। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
कहा गया है कि एयरलाइन के द्वारा कंबोडिया के लिए कोलकाता से फरवरी में विमानों का संचालन शुरू किया जाएगा। दोनों ही देशों की तरफ से टूरिज्म, कल्चर, रिलिजन और हेल्थ सेवाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में किफायती कीमत में विमानों का यह संचालन काफी मददगार साबित होगा।