IndiGo Airlines के द्वारा नई फ्लाइट के संचालक की घोषणा की गई है जिसमें कहा गया है कि ओमान के मस्कट के लिए जल्द ही विमान का संचालन शुरू किया जाएगा। एयरलाइन के अनुसार Kannur से मस्कट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सेवा दी जाएगी।

यात्रियों को मिल सकेगी बेहतर सुविधा

एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि इस Malabar region और खाड़ी देश के बीच फ्लाइट संचालन की शुरुआत हो जाने से यात्रियों को बेहतर कनेक्टीविटी की सुविधा मिल सकेगी। इस रूट पर तीन विमानों की सेवा दी जाएगी। इसमें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट सेवा दी जाएगी। Kannur International Airport से मस्कट के लिए यात्रियों को डायरेक्ट फ्लाइट मिलेगी।

Kannur Airport के द्वारा खाड़ी देशों के करीब 11 एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट की सेवा दी जा रही है। इसमें अबू धाबी, शारजाह, दोहा, दुबई और मस्कट जैसे शहर शामिल हैं। ओमान में बड़ी संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं उनके लिए यह राहतभरी खबर है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>