देश विदेश आवागमन के इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। समर वेकेशन की शुरुआत जल्द ही शुरू होने वाली है ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फ्लाइट की टिकट बुक कर सकते हैं। मुंबई से सेशेल्स के बीच इंडिगो के द्वारा डायरेक्ट विमानों के संचालन की शुरुआत की गई है। दोनों शहरों के बीच पहली फ्लाइट 22 मार्च को शुरू की गई थी।
क्या है फ्लाइट की टाइमिंग?
Flight की टाईमिंग की बात करें तो सेशेल्स जाने वाली फ्लाइट का नंबर 6E 1855 है और सेशेल्स से मुंबई आने वाली फ्लाइट का नंबर 6E 1856 है। यह फ्लाइट मुंबई से सुबह 7:20 बजे टेकऑफ करती है और सुबह 10:35 बजे सेशेल्स पहुंचती है। सेशेल्स से फ्लाइट 6E 1855 शाम 6:15 बजे प्रस्थान करती है और रात्रि 12:35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचती है।
बताते चलें कि टिकट की प्राइस 17400 रुपए है। सेशेल्स द्वीप हिंद महासागर में स्थिति है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह काफी पसंद आयेगी। छुट्टी में यहां घूमना सभी को पसंद आयेगा।