IndiGo Airlines (6E) के अनुसार जल्द ही नए स्थानों के लिए विमानों की सेवा शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी दी गई है कि Delhi (DEL) से यूके के Manchester (MAN) के लिए फ्लाईट की सेवा शुरू की जाएगी। यह पहली बार होगा जब इंडिगो एयरलाइन के द्वारा यूरोप के लिए फ्लाइट की सेवा दी जा रही है।

IndiGo के द्वारा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है

इस बात की जानकारी दी गई है कि इंडिगो एयरलाइन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। सेवाओं का विस्तार करना जरूरी भी है क्योंकि यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अगर आप भारत और यूरोप के बीच आवागमन करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

कब से शुरू किया जाएगा विमानों का संचालन?

इस बात की जानकारी दी गई है कि इंडिगो एयरलाइन के द्वारा विमान का संचालन 1 जुलाई 2025 से शुरू कर दिया जाएगा। टाइमिंग की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि Manchester में फ्लाइट 07:55 am GMT में पहुंचेगी और रिचरिंग फ्लाईट Manchester से 10:55 am GMT में डिपार्ट करेगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>