दुबई जाने वाले और वहां फंसे भारतीय यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो ने जानकारी दी है कि 18 मार्च 2026 की शाम 4 बजे से दुबई के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी गई हैं। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर असर पड़ा था, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। एयरलाइन ने यात्रियों की मदद के लिए खास इंतजाम किए हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश और नियम

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी के ताजा अपडेट के बाद एयरलाइन ने यह फैसला लिया है। कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे Airport के लिए निकलने से पहले अपनी Flight का स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें। भीड़ से बचने के लिए सलाह दी गई है कि जब तक फ्लाइट कन्फर्म न हो, तब तक एयरपोर्ट न जाएं। हालिया रुकावटों से प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए एक समर्पित सहायता डेस्क भी बनाई गई है।

  • रद्द हुई उड़ानों के लिए यात्री रिफंड मांग सकते हैं।
  • फंसे हुए यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट रीबुक कर सकते हैं।
  • दुबई एयरपोर्ट पर अब कामकाज 40-45 फीसदी तक सामान्य हो गया है।

इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल उड़ानें

फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए इंडिगो 19 मार्च को 26 स्पेशल फ्लाइट्स चला रहा है। यह उड़ानें भारत के प्रमुख शहरों को खाड़ी देशों और अन्य अंतरराष्ट्रीय केंद्रों से जोड़ेंगी। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी सेवाएं बहाल करने का फैसला किया है। सुरक्षा नियमों और नियामक मंजूरी के आधार पर ही इन उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

प्रस्थान/गंतव्य (खाड़ी देश) जुड़ने वाले भारतीय शहर
Dubai, Muscat Delhi, Mumbai, Kochi
Jeddah, Istanbul Bengaluru, Hyderabad
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.