फ्लाईट में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ की कोशिश

आए दिन लोग विमान में ऐसी हरकतें कर रहे हैं जो चिंता का विषय है। इसी प्रकार एक और व्यक्ति ने विमान में ऐसी हरकत कर दी जिसके बाद उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है। यह घटना 24 जनवरी को नागपुर से मुंबई जा रही फ्लाइट में हुई थी। नागपुर से मुंबई जाने वाले फ्लाइट- 6E 5274 में एक यात्री ने एग्जिट गेट कवर खोल दिया था।

लैंडिंग के पहले ही एग्जिट गेट कवर खोल दिया

बताते चलें कि अधिकारियों का कहना है कि लैंडिंग से पहले इस तरह की हरकत करना काफी खतरनाक साबित हो सकते थी। जब आरोपी ने ऐसा किया तो अन्य यात्री और क्रू मेंबरों ने गुस्सा जताया और उसे गेट के पास से हटाया और फिर उस गेट को बंद किया।

उस समय लैंडिंग कर रही थी फ्लाइट

यात्री को चेतावनी दी गई और मामले को काबू में किया गया। फिर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यात्री के खिलाफ इमरजेंसी गेट से छेड़छाड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। उस समय फ्लाइट लैंडिंग की प्रक्रिया में थी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।