यात्रियों को हमेशा ही समय पर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी जाती है। लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब घंटों फ्लाइट लेट हो जाती है तो यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बताया गया है कि पुणे से बैंगलोर जाने वाली IndiGo flight 6E 361 के यात्रियों को भी 5 घंटे देरी की समस्या से जूझना पड़ा।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है पोस्ट

बताते चलें कि यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि पुणे से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 12:45 am में डिपार्ट होने वाली थी। लेकिन इस फ्लाईट ने 5:44 am में प्रस्थान किया और बैंगलोर 6:49 am में पहुंची। इस दौरान यात्रियों को कोई परेशानी के कारण उनका गुस्सा भी देखने को मिला।

दरअसल फ्लाइट में देरी इसलिए हुई थी क्योंकि पायलट ने उड़ान भरने से इनकार कर दिया था। दरअसल केबिन क्रू मेंबर्स को फ्लाइट के बाद आराम के लिए टाइम देना अनिवार्य होता है लेकिन टाईम न मिलने के कारण पायलट ने ऐसा किया। यात्रियों का कहना है कि इस दौरान उन्हें किसी तरह की सहायता नहीं प्रदान की गई।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>