एक महिला यात्री ने किसी अनहोनी की शंका जताई

रविवार को Mangaluru-Mumbai फ्लाइट 185 यात्रियों के साथ जाने के लिए तैयार थी लेकिन अचानक एक महिला यात्री ने किसी अनहोनी की शंका जताई और फ्लाइट में देरी हुई। सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या थी परेशानी?

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपने साथ यात्रा कर रहे यात्री के फोन में कुछ असहज और संदेहजनक मैसेज देख लिया जो यात्रा सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं था। महिला ने जैसे ही मैसेज देखा उसने तुरंत IndiGo flight के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

आनन फानन में तुरंत यात्रियों और उनके लगेज की जांच शुरू कर दी गई। बाद में पता चला कि वह व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत कर रहा था जो उसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु जाने वाली थी।

अधिकारियों ने बताया है कि इस मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज की गई है क्योंकि दोनों के बीच सुरक्षा को लेकर सामान्य बातचीत की गई थी। उन्होंने बस सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। बाद में सभी यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।