विमान को किया गया डायवर्ट

Mumbai से रांची जा रही विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण नागपुर डाइवर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि फ्लाइट मुंबई से रांची जा रही थी।

अधिकारियों के अनुसार मुंबई से रांची जाने के दौरान दिमाग में एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद तुरंत विमान को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।

यात्री को विमान से उतर कर तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

इस मामले में यह जानकारी मिली है कि यात्री को विमान से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति की तबीयत खराब होने के बाद तुरंत विमान की लैंडिंग कराई गई और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

लेकिन दुर्भाग्यवश पीड़ित व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि पीड़ित के परिजनों के साथ उनकी संवेदना है और वह इस घटना पर शोक व्यक्त करते हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>