पटना एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

एयरपोर्ट डायरेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बिहार के पटना एयरपोर्ट पर IndiGo flight 6E 2433 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली से उड़ान भरने के 3 मिनट के बाद इस बात का पता लगा कि फ्लाइट का एक इंजन ठीक से काम नहीं कर रहा है।

इसके बाद विमान को पटना के एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। Aircraft सुबह 9:00 बजे सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया। अधिकारी ने बताया कि विमान से यात्रियों को उतार कर फ्लाइट में बैठाया गया था।

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

बताते चलें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। एक दिन पहले ही देहरादून जा रही फ्लाइट में 108 लोग सवार थे लेकिन तकनीकी खराबी के कारण विमान की लैंडिंग इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कराई गई।