नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। Flight को बम से उड़ानें की धमकी दी गई है जिसके बाद विमान की लैंडिंग कराई गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर इस खबर के बाद अफरा तफरी मच गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा को टाईट कर दिया गया है।

यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह खबर मिलने के बाद तुरंत विमान की लैंडिंग कराई गई है। विमान से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान को खाली करके सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

कुछ विमानों को रोक दिया गया

यह बताया गया है कि धमकी के मिलने के बाद सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट पर बाकी विमानों को रोक दिया गया है। यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कई बार विमानों को बम से से उड़ानें की धमकी दी गई है। अधिकारियों के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। इस तरह की खबर मिलने के बाद सभी तरह की सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है और लोगों को सुरक्षित रखा जाता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>