मुंबई एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए जा रही इंडिगो की फ्लाइट को डाइवर्ट कर दिया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-544 के साथ यह हुआ है जिसमें कई यात्री यात्रा कर रहे थे। अचानक से हुई इस फैसले के कारण यात्री डर गए और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।

क्या है मामला?

दरअसल IndiGo की फ्लाईट 6E-544 ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए 3:48 बजे उड़ान भरी थी। फ्लाइट करीब 3:20 बजे रवाना होने वाली थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फ्लाइट को शाम 5:35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचना था।

विमान अपने गंतव्य की तरफ बढ़ ही रही थी कि अचानक विमान को बनारस के लिए मोड़ दिया गया। शाम करीब छह बजे विमान की लैंडिंग वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई गई। जब यात्रियों ने गोरखपुर की जगह बनारस देखा तो उनके होश उड़ गए। एयरलाइन के अनुसार ऑपरेशनल कारणों से ऐसा करना पड़ा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>