IndiGo Flight में इमरजेंसी के बाद तुरंती कराई गई लैंडिंग, एयरलाइन ने असुविधा के लिए जताया खेद

Satyam Kumari25 February 20231 min read3 viewsIndia

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई

दिल्ली आ रही विमान की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। शुक्रवार को IndiGo flight ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है। कहा गया है कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और लैंडिंग के तुरंत बाद यात्री को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

असुविधा के लिए एयरलाइन ने जताया खेद

बताते चलें कि कहा गया है कि शुक्रवार को IndiGo flight 6E 2407 Cochin से Delhi जाने के लिए उड़ान भर चुकी थी। तभी एक व्यक्ति की हवा में तबियत खराब हो गई जिसके बाद विमान को तुरंत भोपाल डाइवर्ट कर दिया गया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके लिए एयरलाइन ने खेद जताया है।

विमान के लैंड होते ही यात्री को बेहतर मेडिकल सेवा के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमरजेंसी लैंडिंग की यह पहली घटना नहीं है। पहले भी Calicut से सऊदी जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और उस उसे Thiruvananthapuram डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी डिक्लेयर कर दिया गया था।

 

 

 

Share:

Comments

Leave a comment