तकनीकी खराबी के कारण वापस एयरपोर्ट पर लौटी इंडिगो की फ्लाइट

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport से इंडिगो फ्लाइट ने flight 6E 2789 ने उड़ान भरी थी।

लेकिन बीच रास्ते में ही फ्लाइट को इंजन फेल्योर का सामना करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के पहले एयरपोर्ट पर पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। यह घटना शनिवार की है।

231 यात्री सवार थे फ्लाइट

घटना के समय फ्लाइट में 231 यात्री सवार थे और 2 क्रू मेंबर्स सवार थे। बीच रास्ते में इमरजेंसी होने के बाद विमान को वापस मोड़ लिया गया।

DGCA ने जारी किया बयान

इस मामले में DGCA के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि IndiGo Delhi-Chennai flight (6E-2789) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौट आई है।

यह घटना पहली नहीं है पहले भी इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>