मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Goa से Oman के Muscat जा रही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना रविवार 6:30 am बजे की है जब 31 वर्षीय एक महिला विमान में ही बीमार पड़ गई। स्थिति को देखते हुए विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

बताते चलें कि महिला अपनी 5 वर्षीय बेटे के साथ यात्रा कर रहे थी। तभी अचानक बीच हवा में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने मुंबई के Chhatrapati Shivaji International Airport पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

विमान के लैंडिंग के बाद तुरंत परिजनों से किया गया संपर्क

विमान के लैंड होने के बाद महिला के परिजनों से तुरंत संपर्क किया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक लो ब्लड शुगर के कारण महिला फ्लाइट में बेहोश हो गई थी। महिला का स्वास्थ्य अब बेहतर है।

पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। ऐसी स्थिति में जब बीच सफर में किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है तब पायलट को सही निर्णय लेकर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है ताकि पीड़ित को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>