पूरी खबर एक नजर,

  • तीन तीन हादसे टलें
  • विमानों की कराई गई आपात लैंडिंग

एक ही दिन में तीन तीन विमान हादसे टलें

भारत में एक ही दिन में तीन तीन विमानों के हादसे के खतरे से तहलका मच गया है। हालांकि इन हादसों में किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची है लेकिन जरा सी चूक से मामला काफी गंभीर साबित हो सकता था। रविवार को पटना में स्पाइसजेट के विमान में आग लगने के बाद लोगों की सांसे अटक गई थी।

पटना में विमान में लगी आग 

लेकिन फ्लाइट के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को बचा लिया गया। विमान में 185 यात्री सवार थे और अगर समझदारी से काम नहीं लिया जाता तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

6,000 फीट की ऊंचाई विमान में आ गई खराबी

इसके अलावा रविवार शाम स्पाइसजेट की ही फ्लाइट जबलपुर जाने के लिए तैयार थी। 6,000 फीट की ऊंचाई के बाद विमान में खराबी आ गई और उसे तुरंत आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई।

इंडिगो की फ्लाइट संदिग्ध पक्षी के टकरा गई

वहीं रविवार को इंडिगो की एक फ्लाइट गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली थी। लेकिन टेकऑफ़ के बाद एक संदिग्ध पक्षी के टकरा जाने के कारण तुरंत गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई और यात्रियों को दूसरे विमान में बैठाया गया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।